भोपाल
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया।
विज्ञान मॉडल में नर्मदापुरम संभाग की अदिति लौवंशी, गणित में जबलपुर संभाग की अंबिका साहू, इतिहास में ग्वालियर की सायनी जाटव, पर्यावरण में सागर की दिव्या पटेल, भूगोल में उज्जैन के अर्शल्म मंसूरी और राजनीति विज्ञान में ग्वालियर की सहजवीर कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंत्री सिंह सहित अतिथियों द्वारा सेमिनार, पर्यावरण गीत, लघुनाटिका एवं प्रश्न मंच विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही हालिया सचिव स्तर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाली शिक्षिका सुश्री आकांक्षा राजोरिया को भी सम्मानित किया गया।
इन विद्यार्थियों ने हासिल किए उत्कृष्ट स्थान
मॉडल विधा के विज्ञान विषय में नर्मदापुरम संभाग की अदिति लौवंशी प्रथम, ग्वालियर की लवली लोधी एवं जबलपुर के आर्यन वर्मा द्वितीय, जबकि रीवा के नंद जी तृतीय रहे। गणित में जबलपुर संभाग की अंबिका साहू प्रथम रहीं। जबलपुर के प्रफुल्ल मिश्रा, सागर की राज बाई एवं उज्जैन के करन भूरिया द्वितीय, जबकि ग्वालियर के समर बघेल तृतीय रहे। इतिहास में ग्वालियर की सायनी जाटव प्रथम, जबलपुर की आयुषी प्रजापति द्वितीय और नर्मदापुरम की कविता तृतीय रहीं।
पर्यावरण विषय में सागर संभाग की दिव्या पटेल प्रथम, नीरज प्रजापति एवं अरुणा अग्रवाल द्वितीय तथा जबलपुर की शिवानी रजक तृतीय रहीं। भूगोल में उज्जैन संभाग के अर्शल्म मंसूरी प्रथम, सागर की अंबिका पाठक द्वितीय और इंदौर के परवेश आर्य तृतीय रहे। राजनीति विज्ञान में ग्वालियर की सहजवीर कौर प्रथम, इंदौर की उर्वशी द्वितीय और भोपाल की पूजा यादव तृतीय रहीं।
मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी
समापन समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। विद्यार्थियों के चेहरों में उन्हें भारत का उज्जवल भविष्य दिखाई देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़–लिखकर जीवन में उन्नति करने, देश सेवा में योगदान देने और स्वावलंबी बनकर रोजगार के नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों को इन मूल्यों के प्रति निरंतर प्रेरित करें, जिससे वे सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
मंत्री सिंह ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया मानक स्थापित कर रहे हैं। ड्रॉपआउट दर का शून्य होना और मेरिट में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है।
मॉडल्स का अवलोकन कर विद्यार्थियों से किया संवाद
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विज्ञान एवं इतिहास विषयों के मॉडल देखे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके मॉडल के संबंध में जानकारी ली तथा वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करती है। विद्यार्थियों ने हड़प्पा और मोहनजोदड़ो संस्कृतियों सहित अनेक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक मॉडल तैयार किए। इन मॉडलों को तैयार कराने में मार्गदर्शी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर राज्य शिक्षा केंद्र के समन्वय डॉ. विपिन वर्मा एवं डीपीसी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आयोजन से जुड़ी जानकारी दी और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष शंकर तिवारी ने किया तथा आभार नगर परिषद अध्यक्ष स्वाति सचिन अग्रवाल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश पाठक, नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम प्रगति वर्मा, संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी, एनसीईआरटी से पीवी राघवेंद्रा, राज्य शिक्षा केंद्र के समन्वयक सुनीलवास्तव एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा, डीपीसी प्रदीप कुमार द्विवेदी, बीईओ सीमा डोंगरे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी–कर्मचारी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक और प्रदेशभर से आए विद्यार्थी मौजूद रहे।

त्योहारी सीजन में साइबर ठगों का नया जाल, फ्री गिफ्ट और कैशबैक के नाम पर APK फाइल से धोखाधड़ी
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, सभी विभागों और कलेक्टरों को GAD के नए निर्देश
329 दिन की देरी अफसर को पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने CMHO को अपनी जेब से भरने के दिए 3 लाख रुपये
भोपाल RGPV में 36 प्रोफेसरों को पदोन्नति का इंतजार, कुलगुरु के फैसले पर टिकी निगाहें