CM Mann: शोकग्रस्त परिवार के साथ दुख साझा किया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नायक कुलदीप सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया, जो जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक कुलदीप सिंह ने जम्मू-कश्मीर में अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बहादुर सपूत की महान कुर्बानी युवा पीढ़ी को देश के लिए मर-मिटने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
इस दौरान
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन बहादुर सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए वचनबद्ध है जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहीद के परिवार को हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी ताकि सशस्त्र सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित की जा सके। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार की इस विनम्र पहल से पीड़ित परिवार को मदद मिलेगी और उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत