जगदलपुर.
बस्तर में कांग्रेस के तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर फोकस रहा. गणपति रिसॉर्ट में आयोजित शिविर में संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठनात्मक कामकाज और जनसंवाद के तरीकों की जानकारी दी गई.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम और ताम्रध्वज साहू समेत दिल्ली से पहुंचे प्रशिक्षकों ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया. प्रशिक्षण में बूथ और ब्लॉक स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने के साथ कार्यकर्ताओं और जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया. प्रशिक्षकों ने आधुनिक संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसंवाद के नए माध्यमों की जानकारी भी दी. स्थानीय मुद्दों को समझकर उन्हें जनता के बीच प्रभावी तरीके से उठाने की रणनीति पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी जमीनी सक्रियता से तय होती है.
इसी को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को आगामी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा है. प्रशिक्षण के अंतिम दिन संगठन की आगामी कार्ययोजना और विस्तार से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी. कुल मिलाकर बस्तर में यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

देवास TI हत्याकांड में CBI जांच की मांग, बलिदानी दिलीप पुरी के परिजनों ने उठाए सवाल
पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का समावेश
खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र
CM विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं को रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण बना कमाई का जरिया