जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर सेंट्रल दौरे के दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने राजनीति में स्वागत की परंपरा को नई परिभाषा दी है। ‘आम आदमी पार्टी’ के वरिष्ठ नेता और जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री के स्वागत में फूलों का गुलदस्ता (बुके) भेंट करने के बजाय कॉपी, पेंसिल, इरेज़र और स्टेशनरी किट भेंट कर एक सकारात्मक मिसाल पेश की।
“जालंधर पढ़ाओ मुहिम” का शंखनाद नितिन कोहली ने इस मौके पर औपचारिक रूप से “जालंधर पढ़ाओ मुहिम” की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बदलाव की शुरुआत छोटी लेकिन अर्थपूर्ण सोच से होती है। फूलों के बुके कुछ ही घंटों में कुम्हला जाते हैं, लेकिन एक कॉपी और पेंसिल किसी जरूरतमंद बच्चे के भविष्य की इबारत लिख सकते हैं। उन्होंने घोषणा की कि अब से वे किसी भी उद्घाटन या सार्वजनिक कार्यक्रम में फूलों की जगह केवल शैक्षणिक सामग्री ही भेंट करेंगे।
जरूरतमंद बच्चों तक पहुँचेगी मदद कोहली ने स्पष्ट किया कि इस मुहिम के तहत एकत्र की गई स्टेशनरी को उन बच्चों तक पहुँचाया जाएगा जो संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे ‘बुके कल्चर’ को छोड़कर ‘एजुकेशन कल्चर’ को अपनाएं। उनका मानना है कि जब समाज शिक्षा को प्राथमिकता देगा, तभी जालंधर के हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा।

राजा वड़िंग की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष? पायलट की रिपोर्ट पर कांग्रेस हाईकमान लेगा फैसला
नशामुक्त पंजाब का टारगेट 2029, जालंधर रैली में अमित शाह का बड़ा ऐलान
नगर निगम सेक्रेटरी पद के नियम बदले, 90% पद सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 से होंगे भरे
अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार; 13 पिस्तौल, 22 कारतूस और 3.267 किलो हेरोइन जब्त