मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) श्री सुरेश राही ने मुलाकात की
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) श्री सुरेश राही ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय एवं श्री सुरेश राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट कर मुख्यमंत्री को “महाकुम्भ 2025” में पधारने हेतु आमंत्रित किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री)
श्री सुरेश राही को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
Source: http://www.prdjharkhand.in/
For more news: Jharkhand

‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता !
बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल !
‘आप’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन !
लुधियाना में विजिलेंस का ‘ट्रैप’: जिला उद्योग केंद्र के दो अधिकारी और एक सहायक ₹30,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार