भोपाल
आदमपुर छावनी की कचरा खंती में जमा साढ़े सात लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करने की जिम्मेदारी संभाल रही सौराष्ट्र एनवायरो कंपनी की धीमी रफ्तार से नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। न्यायालय के आदेश पर निगम को 330 दिन में पुराने कचरे का निष्पादन करना है, लेकिन टेंडर दिए छह माह बीतने के बाद भी आधे कचरे का निष्पादन नहीं हो सका है। अब करीब पांच माह का समय ही बचा है।
सोमवार को लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने काम की गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो मार्च तक तो दूर, अगले ढाई साल में भी कचरे का निष्पादन नहीं हो सकेगा। उन्होंने मौके से ही कंपनी संचालक से मोबाइल पर चर्चा कर मशीनरी और अन्य संसाधन तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए।

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण
अमित शाह की मौजूदगी में महिलाओं के खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में ₹5.60 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी
जगदलपुर में युवा संवाद, केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से किया राष्ट्र निर्माण का आह्वान