उपभोक्ताओं को एमनेस्टी का लाभ मिलेगा
जलदाय विभाग के द्वारा बकाया वसूली के तहत एमनेस्टी योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा हैं। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार कछवाहा ने बताया कि बकाया शुल्क पर एक मुश्त राशि जमा कराने के लिए सम्पूर्ण पेनल्टी ब्याज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। इसके लिए उपभोक्ता अपना बिल लेकर संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय जा कर अपना बिल दिखाकर छूट की योजना राज्य सरकार द्वारा 31 मई तक ही लागू रहेगी। आमजन योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे अपने जल उपभोग का बकाया बिल 31 मई से पहले ही जमा कराना होगा। यह योजना 31 मई तक ही लागू रहेगी।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

बकाया भुगतान नहीं करने पर सरकारी दफ्तर में कुर्की, मचा हड़कंप
रायपुर: यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर पर किया गया प्रदर्शन
राजस्थान विधानसभा में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल
योगी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी तेज, अप्रैल में फैसला