भोपाल
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग और Jhpiego कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से रेबीज बीमारी की रोकथाम, बचाव के उपायों, समय पर उपचार और पशुओं के टीकाकरण के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
साइकिल रैली संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए एमपीटी बोट क्लब पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में प्रतिभागियों ने रेबीज से बचाव और जागरूकता से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को बीमारी के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।
समय पर उपचार और पशुओं का टीकाकरण जरूरी
रेबीज से बचाव के लिए पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने और संदिग्ध पशु के काटने की स्थिति में बिना विलंब चिकित्सकीय सलाह लेकर आवश्यक उपचार कराने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता और समय पर उठाए गए कदम रेबीज की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसका संदेश भी दिया गया
लुई पास्चर की स्मृति में मनाया जाता है विश्व रेबीज दिवस
विश्व रेबीज दिवस प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को माइक्रोबायोलॉजिस्ट लुई पास्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य रेबीज की रोकथाम के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना तथा बीमारी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र..