मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। इसके तहत पोड़ीडीह स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों के साथ नशामुक्ति की शपथ ली।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर समाज को जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन प्रसारित किया गया तथा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। अभियान के तहत देशभर में 10 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और इसे 100 सप्ताह तक जन-जागरूकता अभियान के रूप में चलाया जाएगा।

नर्मदापुरम पुलिस ने सराफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर आभूषण चोरी करने वाली महिला को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा