हिसार.
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला हाकी टीम में हिसार की दीपिका सहरावत ने जहां उज्बेकिस्तान के खिलाफ एक मैच में आठ गोल दागकर अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं इंडोनेशिया के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में तीन गोल कर हैट्रिक लगाई।
दीपिका टूर्नामेंट में 11 गोल कर सबसे आगे चल रही है। वहीं दूसरी ओर भारतीय कबड्डी टीम ने सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश को 42-21 से हराकर की। इस मुकाबले में हिसार के गांव भिवानी रोहिल्ला की मनीषा ने लेफ्ट कवर से डिफेंडर की भूमिका निभाई। वहीं हसनगढ़ की निकिता नैन भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
दीपिका ने आठ गोल कर तोड़ा अपना ही रिकार्ड
भारतीय महिला हाकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया था। इस मुकाबले में दीपिका सहरावत ने अकेले आठ गोल दागे। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपना ही पिछला रिकार्ड पीछे छोड़ दिया।

सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा में कटौती, बस्तर के 47 VIP से हटे सुरक्षाकर्मी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, पद्मविभूतियों, लोकतंत्र सेनानियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से की आत्मीय मुलाकात
CG में दीपक टंडन केस में बड़ा अपडेट, पत्नी के साथ बैठाकर होगी पूछताछ
दीपावली मिलन समारोह में CM साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, 12 युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प प्रशिक्षण