Delhi में पिछले साल की तुलना में dengue के 14 गुना अधिक case ने सारे रेकॉर्ड तोड़े

Delhi में पिछले साल की तुलना में dengue के 14 गुना अधिक case ने सारे रेकॉर्ड तोड़े

दिल्ली की राजधानी में इस साल के मामलों में पिछले साल से dengue  कई गुना वृद्धि हुई है। दिल्ली में पिछले साल सितंबर तक dengue के कन्फर्म्ड केस सिर्फ 185 थे। इस वर्ष संख्या 2701 है। इसमें दूसरे राज्यों से दिल्ली में इलाज कराने आए डेंगू के मरीजों की संख्या भी शामिल है, जो कुल 5713 डेंगू केस हैं। 5000 से अधिक संदिग्ध डेंगू मामले हैं। डेंगू से कई लोगों की मौत अलग-अलग अस्पतालों में बताई जा रही है, लेकिन डेंगू डेथ रिव्यू कमिटी ने अभी इन मामलों की पुष्टि नहीं की है।

40% केस घरों में जल जमाव से
एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि इस बार dengue के मामले पिछले साल से अधिक हैं। घरों में पानी जमा होना इसका मुख्य कारण है। जिसमें dengue मच्छर जीवित रहते हैं एमसीडी ने किए गए अध्ययन से पता चला कि घरों में फ्रेश वॉटर स्टोर करना डेंगू के चालिस प्रतिशत केसों का कारण है। घरों में लगे कूलर दूसरा सबसे बड़ा कारण हैं। कूलरों में जमा हुआ पानी 32 से 35 प्रतिशत डेंगू केसों का कारण है। 12-15 प्रतिशत डेंगू केस फ्लॉवर पॉट्स में जमा पानी से होते हैं।

पुलिस स्टेशन और पुलिस मालखाना भी डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी का एक बड़ा कारण हैं। एमसीडी अधिकारियों ने बताया कि 23 सितंबर को दिल्ली के अलग-अलग 197 पुलिस स्टेशनों और मालखानों में डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। इस दौरान 83 पुलिस स्टेशनों में ब्रीडिंग की पुष्टि हुई। एमसीडी ने इसके लिए 64 पुलिस थानों के अधिकारियों को लीगल नोटिस भी भेजा है।

Delhi MD के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में डेंगू के कुल मामलों में 52 से 53 प्रतिशत कम हैं। लेकिन दूसरे राज्यों से दिल्ली में इलाज कराने आए मरीजों की संख्या बढ़ी है। 5713 मामलों में से 52-53 प्रतिशत बाहरी राज्यों से आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले कई मरीज अस्पतालों में अपने दिल्ली के किसी रिश्तेदार का पता लिखवा देते हैं। इससे भी दिल्ली में डेंगू के मामले अधिक दर्ज होते हैं।

 

डेंगू के मरीजों को सलाह: MCD के चीफ मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) आर.पी. पराशर ने dengue के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।- हल्का भोजन करें।
– पानी में सौंफ, अजवाइन और जीरा को उबालकर उसका पानी पीएं।
– २० हरसिंगार के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से ब्लीडिंग का खतरा कम होता है और प्लेटलेट्स कम नहीं होते। नियमित रूप से आंवला, कीवी, संतरा और मौसमी फल खाओ।

डेंगू से ठीक होने के बाद भी इन बातों का ध्यान रखें: राजमा, टमाटर और चने का सूप पीएं। उड़द की दाल भी खाएं। शरीर इससे शक्ति प्राप्त करता है।
– दिन में दो से चार बार चीनी, नमक और नींबू का घोल जरूर लें।

– मौसमी फल का सेवन करें।
– शुरूआत में व्यायाम करने से बचें।
– बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए – मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए— मोटे अनाज को अधिक से अधिक सेवन करें।

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024