Delhi CM: अरविंद केजरीवाल की मुश्किलों में अभी कमी नहीं आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए आज सुप्रीम कोर्ट और राउज एवेन्यू कोर्ट में दो अलग-अलग मामलों के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में आज अरविंद केजरीवाल का महत्वपूर्ण दिन होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शुक्रवार को ED राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकते हैं। ED अपनी चार्जशीट में आम आदमी पार्टी को भी शामिल करेगा। सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के मामले पर सभी का ध्यान रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की गई याचिका पर भी आज सुनवाई होगी। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए दोनों ही मुद्दे महत्वपूर्ण हैं।
ED आज चार्जशीट दाखिल कर सकती है
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में शराब घोटाले में चार्जशीट दी जा सकती है। ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की जाने वाली चार्जशीट में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को भी आरोपी बनाया जाएगा। ED ने इसे दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ये बता चुकी है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। वहीं PMLA मामले में चार्जशीट 60 दिन में दाखिल करनी होती है। ऐसे में ये चार्जशीट 21 मई से पहले दाखिल होनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट की याचिका पर सुनवाई
इसके अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। आज भी सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई होनी है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में जेल में डाला गया है। इस गिरफ्तारी को सही नहीं बताते हुए उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। दिल्ली के सीएम के लिए आज इन दोनों मामलों पर होने वाली सुनवाई काफी अहम है।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!