Delhi Lok Sabha Result 2024: BJP दिल्ली में 6 सीटों पर आगे,देखे किस सीट पर कांग्रेस आगे है?

Delhi Lok Sabha Result 2024: दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। यहाँ बीजेपी  का मुकाबला कांग्रेस-आप गठबंधन से है। चुनावी मैदान में बहुत से दिग्गजों का आमना-सामना होगा।

Delhi Lok Sabha Elections Result 2024: आज दिल्ली लोकसभा चुनावों का परिणाम सामने आ जाएगा। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। 25 मई को, 89.21 लाख से अधिक मतदाताओं ने राष्ट्रीय राजधानी की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान किया था। चुनाव आयोग की तरफ से 11 बजे जारी किए गए रुझानों के अनुसार, बीजेपी सात में से छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एक चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है.

कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल चांदनी चौक से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल 25276 वोटों से दूसरे स्थान पर हैं। बसपा के अबुल कलाम आजाद फिलहाल 244 सीटों से तीसरे स्थान पर हैं।

पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हर्ष मल्होत्रा 6438 वोटों से आगे हैं। आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार फिलहाल 10459 वोटों से दूसरे स्थान पर हैं।

नई दिल्ली: बीजेपी की बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से 1509 वोटों से आगे चल रही हैं।वहीं, आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती 13978 वोटों से दूसरे स्थान पर हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी का उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार मनोज तिवारी अभी 7052 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने 13288 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

उत्तर पश्चिम दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया 16068 वोटों से आगे हैं। कांग्रेस के उदित राज 29280  वोटों से दूसरे स्थान पर हैं।

साउथ दिल्ली: साउथ दिल्ली से बीजेपी के रामवीर सिंह भादुरी 6424 वोटों की बढ़त से पहले स्थान पर हैं। आम आदमी पार्टी के साही राम 35603 वोटों से दूसरे स्थान पर हैं।

पश्चिमी दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी की कमलजीत सहरावत 17388 वोटों से पहले स्थान पर हैं। आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा 40967 वोटों से दूसरे स्थान पर हैं।

 

Exit mobile version