Delhi News:
इंडिया गठबंधन ने देश के सात राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में 11 सीटें जीत कर भाजपा को करारी मात दी है।
डॉक्टर स्वाति भारद्वाज, युवा कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, ने कहा कि चुनाव परिणाम दिखाता है कि देश की जनता भाजपा के झूठ से परेशान हो चुकी है और कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त कर रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है।
मीडिया ने कहा कि इन उपचुनावों को लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए बनाम इंडी गठबंधन की लड़ाई बताया गया था, और इंडिया गठबंधन ने एनडीए को करारी मात देकर साबित कर दिया कि जनता कांग्रेस की नीतियों में विश्वास करती है।
कांग्रेस की नीतियों पर वहां की जनता ने विश्वास जताया और राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को अन्याय के खिलाफ संघर्ष में समर्थन दिया। उनका कहना था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बन जाएगी, जिसके मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे।

योगी सरकार की पहल: कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को मिलेगी नई दिशा
मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास को मिल रही रफ्तार, अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ रहे कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं और रबी मक्का की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, बंपर पैदावार के लिए जान लें बुआई की सही तारीख
झोटा हत्याकांड: 13 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं, दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक होगा प्रदर्शन