ट्रेंडिंगपंजाबराज्य

पंजाब के बाद दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट से भी साबित हो गया, आतिशी ने ’गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया- मलविंदर सिंह कंग !

भाजपा सिखों से नफरत करती है, इससे पहले उन्होंने साहिबजादों का कार्टून बनाया था - मलविंदर सिंह कंग !

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर कंग ने गुरुओं की बेअदबी मामले को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गुरुओं का अपमान कर दंगे भड़काने की साज़िश एक बार फिर बेनक़ाब हुई है। पंजाब के जालंधर कोर्ट के बाद अब दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट से भी साबित हो गया है कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ’गुरु’ शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया था। सब जानते हैं कि भाजपा सिखों से कितनी नफ़रत करती है। इससे पहले भी भाजपा ने साहिबज़ादों का कार्टून बनाया था। सिख गुरुओं का अपमान करने के लिए भाजपा को दुनिया भर के सिखों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भाजपा की समाज को बांटने, देश में दंगे भड़काने और गुरुओं का अपमान करने वाली राजनीति एक बार फिर पूरी तरह से एक्सपोज हुई है। जालंधर कोर्ट के आदेशों के बाद अब जो दूसरी फॉरेंसिक रिपोर्ट आई है, उसमें भी यह साबित हो गया है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने गुरु साहिबानों का कहीं भी जिक्र नहीं किया।

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भाजपा के दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने जो वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें गुरु साहिबान का अपमान करते दिखाया गया है, वह पूरी तरह से फ्रॉड है और उसमें छेड़छाड़ की गई है। भाजपा ने वह वीडियो सिर्फ और सिर्फ समाज में द्वेष फैलाने और गुरु साहिबान का अपमान करने के लिए तैयार किया है।

मलविंदर सिंह कंग ने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा कि क्या वे अब भी कपिल मिश्रा जैसे नेताओं को पार्टी में रखेंगे? वे देश को किस तरह की राजनीति देना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा के अंदर की कार्यवाही के साथ भी छेड़छाड़ कर रही है। केवल नफरत फैलाने और गुरु साहिबान का अपमान करने के लिए वीडियो को एडिट किया जा रहा है।

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सिख समाज और सिख धर्म को लेकर भाजपा की मानसिकता ही ऐसी है। यह पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी भाजपा ने गुरु साहिबानों को कार्टून के रूप में दिखाया था। पूरी दुनिया को पता लग गया है कि भाजपा सिख धर्म और गुरु साहिबानों से नफरत करती है। वे अपनी घटिया और हल्की राजनीति करने के लिए इस तरह की साजिशें रचते रहते हैं।

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि दोनों फॉरेंसिक रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहीं भी ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर भी कहीं न कहीं घटिया राजनीति कर रहे हैं, जिसकी आम आदमी पार्टी निंदा करती है।

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पूरी दुनिया में बैठा एक-एक सिख भाजपा की इस घटिया राजनीति को समझ चुका है। भाजपा पूरी तरह बेनकाब हो गई है कि वह अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए गुरु साहिबान के 350वें शताब्दी समागमों के दौरान भी बाज नहीं आ रही और उनका अपमान कर रही है। भाजपा की इस राजनीति को दुनिया भर की गुरु नानक नाम लेवा संगत कभी माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button