Delhi Politics: कांग्रेस में कुछ लोग झूठ बोलते हैं..। कोई कार्रवाई नहीं होती, उदित राज का दर्द छलका 

Delhi Politics: कांग्रेस नेता उदित राज ने अपनी पार्टी के नेताओं पर गलत सूचना फैलाने और आंतरिक कलह जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उदित राज ने कहा कि नेताओं को पार्टी विरोधी कार्यों में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Delhi Politics: कांग्रेस नेता उदित राज ने किसी का नाम लिए बिना अपनी पार्टी के नेताओं पर आंतरिक कलह और गलत सूचना फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उदित राज ने कहा कि नेताओं को पार्टी विरोधी कार्यों में बख्शा नहीं जाना चाहिए। दरअसल, उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले उदित राज ने 2.90 लाख मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया को हराया।

उदित राज ने कहा, “कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग गलत सूचना फैलाते हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की जाती। अन्यथा, कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में 240 सीटें जीती होतीं। पार्टी में अंदरूनी संघर्ष नहीं होता तो कांग्रेस 50 से 60 अधिक लोकसभा सीटें जीतती। उनका कहना था कि कांग्रेस में कुछ लोग हैं जो पार्टी को अपने स्वार्थ के लिए नुकसान पहुंचाते हैं। पिछले 15-20 वर्षों से ऐसा होता आया है। नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में  बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

बता दें, कि भाजपा के उत्तर-पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने 4 जून को हुए लोकसभा चुनाव में 2.90 लाख मतों से कांग्रेस के उम्मीदवार उदित राज को हराया था। राजधानी में अन्य सभी विजयी उम्मीदवारों से उनके मतों का अंतर सबसे अधिक था। चंदोलिया ने 2,90,849 लाख मतों से जीता है।

गौरतलब है कि उदित राज इसी सीट से 2014 से 2019 तक भाजपा सांसद थे। हालांकि बाद में वह भाजपा से अलग हो गए थे और उसके बाद से ही वह भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर बोलते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे
हिना खान की लाल दुल्हन के लहंगे में तस्वीरें कैटरीना कैफ के 10 हेयर स्टाइल सोयाबीन की 8 अद्भुत रेसिपी, राजस्थान के 10 प्रसिद्ध भोजन प्याज खाने के 10 फायदे स्वास्थ्य के लिए चुकंदर के जूस के फायदे आलू के 6 स्वास्थ्य और पोषण लाभ डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प के लिए घर का बना हेयर मास्क 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और तस्वीरें खाना पकाने में नींबू के रस का उपयोग करने के 8 तरीके