दिल्ली की Atishi Government ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है
दिल्ली Atishi Government ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों को पेंशन देने का ऐलान किया है। दरअसल, दिल्ली सरकार 80 हजार बुजुर्गों को नई वृद्धावस्था पेंशन देने वाली है।
दिल्ली की आतिशी सरकार ने दिल्ली के बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों को पेंशन देने का ऐलान किया है। दरअसल, दिल्ली सरकार 80 हजार बुजुर्गों को नई वृद्धावस्था पेंशन देने वाली है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पेंशन की घोषणा की है। केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा, “हमारी सरकार में सवा लाख पेंशन जोड़ी गई है।” 5 लाख 30 हाजर बुजुर्गों को अब पेंशन मिलेगी। बुजुर्गों ने हर जगह पेंशन की मांग की। दिल्ली सरकार ने इसे लागू किया है। पिछले 24 घंटे में 10,000 आवेदन आए हैं।’
किसे और कितनी पेंशन मिलेगी?
1. 60 से 69 वर्ष की आयु वाले व्यक्ति को हर महीने दो हजार रुपये मिलेंगे।
2. सत्तर वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को प्रति महीने ढाई हजार रुपये मिलेंगे।
कागजी काम पूरा हो चुका है
दिल्ली की AAP सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को जल्द ही लागू करने का ऐलान किया था। यह योजना लगभग पूरी हो चुकी है।
महिला सम्मान निधि किसे मिलेगी?
18 से 60 वर्ष की उन महिलाओं को, जो सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और टैक्स नहीं देतीं, इस योजना से लाभ मिलेगा। महिलाएं आधार कार्ड और स्वघोषणापत्र प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री सम्मान योजना का मानदेय पात्र होंगी। दिल्ली में लगभग 50 लाख महिलाओं को इस योजना से लाभ मिलने का आधिकारिक अनुमान है।

छतरपुर के डायल-112 हीरोज पिकअप पलटने से घायल 08 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
मैं’ से ’हम’ की यात्रा ही कामयाबी की कुंजी- राज्यपाल डेका
निस्तारी संकट से मिली राहत
स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में