रायपुर
डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं
परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को सरल, सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल से जोड़ दिया गया है। इससे आवेदकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और वे अपने मोबाइल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। कबीरधाम जिले के परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 53 करोड़ 94 लाख 18 हजार 242 रुपये के राजस्व की प्राप्ति की गई। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से जुलाई 2026 तक 16 करोड़ 53 लाख 78 हजार 531 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कई सेवाओं को आधार नंबर आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के माध्यम से ऑटो अप्रूवल की सुविधा से जोड़ा गया है। इनमें लाइसेंस का नवीनीकरण, पता परिवर्तन तथा लाइसेंस की द्वितीय प्रति प्राप्त करने जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस व्यवस्था से आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है।
*वाहन संबंधी कार्यों में भी डिजिटल सुविधा*
ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ वाहन संबंधी सेवाओं को भी ऑनलाइन और सरल बनाया गया है। आधार नंबर आधारित आवेदन के माध्यम से वाहन की आरसी बुक की द्वितीय प्रति, नामांतरण, पता परिवर्तन, वित्तपोषक का नाम दर्ज कराने तथा वित्तपोषक का नाम निरस्त कराने जैसे कार्यों में ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
*समय और श्रम की बचत, कार्यालय जाने की जरूरत कम*
ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आवेदक अपने मोबाइल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इससे परिवहन कार्यालय आने-जाने में लगने वाले समय और श्रम की बचत होती है। साथ ही, डिजिटल सेवाओं के विस्तार से नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
*डिजिटल परिवहन सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम*
परिवहन विभाग की यह पहल नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने, सरकारी सेवाओं को तकनीक से जोड़ने तथा कार्यप्रणाली को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजस्व प्राप्ति में योगदान के साथ ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार जिले में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को राहत पहुंचाने में सहायक साबित हो रहा है।

MP में ‘सफेद जहर’ का कारोबार पकड़ा, नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री सील; केमिकल और पाउडर जब्त
₹41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में, सिंधिया परिवार के समझौते को धोखाधड़ी बताने वाले आरोपों की होगी जांच
MP में दिवाली पर कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को ₹7,500 तक लाभ की चर्चा
धार भोजशाला विवाद: हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, खसरा नंबर 612 पर हो रही नमाज पर भी नजर