भोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक सांप्रदायिकता से कहीं ज्यादा खतरनाक बहुसंख्यक सांप्रदायिकता होती है। भोपाल में बुधवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है।
नेहरू के विचारों का हवाला देकर कही यह बात
नेहरू के विचारों का हवाला देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू मानते थे कि सांप्रदायिकता समाज में नफरत फैलाती है। उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग की सांप्रदायिकता से ज्यादा खतरनाक बहुसंख्यक सांप्रदायिकता होती है और आज देश के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती है।

अंग्रेजों की लाठियां खाईं, आजादी की लड़ाई लड़ी और बने मध्यप्रदेश के पहले CM
CG में पर्यटन को बढ़ावा, अचानकमार टाइगर रिजर्व में शुरू हुई जंगल सफारी
हरियाणा की हीरक जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु ने की तारीफ, बोलीं- खेल से लेकर सेना तक प्रदेश का योगदान अहम
अमरोहा-बुलंदशहर के लोगों को मिलेगी राहत, अवंतिका देवी घाट पर शुरू हुआ पैंटून पुल का निर्माण