झांसी
सांवन के महीने में गुरुवार को झांसी में भव्य कांवड़यात्रा का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश के ओरछा धाम से शुरू हुई कांवड़ यात्रा का झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर पर समापन हुआ। झांसी शहर में कांवड़ यात्रा के प्रवेश पर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजे गए राजकीय हेलीकॉप्टर से कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। इस कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा में झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।
झांसी के मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं आईजी आकाश कुलहरि ने लखनऊ से आये विशेष हेलीकॉप्टर में सवार होकर कांवड़ यात्रा पर सिद्देश्वर मन्दिर और इलाईट चौराहे सहित अन्य स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ लेकर आ रहे श्रद्वालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। झांसी शहर में हेलीकॉप्टर ने कई चक्कर लगाकर जगह-जगह कांवड़यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान इलाइट चौराहे पर उपस्थित जनसमूह धन्यवाद योगी जी का उद्घोष करते दिखाई दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा, 22 आरोपियों के खिलाफ 1000 पन्नों का चालान पेश
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी, 7 नए नामों को मंजूरी; जबलपुर के 3 अधिवक्ता शामिल
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आज आगाज, भारत-बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला; सीएम मान करेंगे उद्घाटन
हरियाणा में धान खरीद लक्ष्य का 53% पूरा, अब तक 2.22 लाख किसानों को मिला भुगतान