संभागीय आयुक्त, जयपुर संभाग डॉ. आरुषि मलिक ने शुक्रवार को राजस्थान एक्साइज सिटीजन एप का विमोचन किया। आबकारी विभाग द्वारा बनाया गया राजस्थान एक्साइज सिटीजन एप राजस्थान में मदिरा की प्रमाणिकता एवं अधिकतम खुदरा मूल्य की जानकारी हासिल करने में आमजन के लिए कारगर साबित होगा।
संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक ने बताया कि राजस्थान एक्साइज सिटीजन एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप माध्यम से मदिरा की बोतल पर लगे होलोग्राम के क्यूआर कोड को स्कैन करने अथवा बोतल पर अंकित नम्बर दर्ज करने पर मदिरा का ब्रांड, अधिकतम मूल्य, बैच नंबर., उत्पादन की दिनांक एवं निर्माता का नाम इत्यादि सूचना प्रदर्शित हो जाती है।
संभागीय आयुक्त ने बताया कि संभाग में राजस्थान एक्साइज सिटीजन एप के प्रचार-प्रसार से जागरुकता आएगी एवं अवैध मदिरा के विक्रय पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी। अनाधिकृत मदिरा होने की स्थिति में पोस्टर पर अंकित टोल फ्री नम्बर एवं कन्ट्रोल रूम के नम्बर पर सूचना दी जा सकती है। संभागीय आयुक्त ने संभाग के सभी जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी मदिरा दुकानों पर उक्त पोस्टर लगाये जाना सुनिश्चित करें।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दौरान श्रीमती दीप्ति कछवाहा, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन जयपुर एवं आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in/

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक
40 दिनों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों से राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शी व्यवस्था का दिखा असर, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी पीईटी-2026 परीक्षा
दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ