Dr. Kamal Gupta: हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्देश देते हुए कहा कि हिसार एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस से संबंधित सभी विभाग कार्य को जल्द पूरे करें ताकि आने वाले दिनों में हिसार से उड़ान जल्द से जल्द शुरू की जा सके।
डॉ. कमल गुप्ता आज यहां हिसार एयरपोर्ट को लेकर नागरिक उड्डयन विभाग, लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें), पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग, गृह, अग्रिशमन सेवाएं व एचएसआईआईडीसी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ. गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हिसार एयरपोर्ट के लाइसेंस हेतु सभी विभागों का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूरे हों, जिससे हिसार हवाई अड्डे को जल्द ही संचालित किया जा सके।
उन्होंने इसके लिए लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के अधिकारियों को एयरपोर्ट के रन-वे डिजाइन व अन्य कार्य, गृह विभाग को सुरक्षा स्टाफ व उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए तथा एचएसआईआईडीसी को भूमि उपलब्ध शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आलोक मित्तल, एडवाइजर श्री शेखर विद्यार्थी, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील सारवान, अग्रिशमन सेवाएं विभाग के निदेशक श्री मनीष चौधरी सहित तथा अन्य वरिष्ठï अधिकारी भी उपस्थित थे।
source: https://prharyana.gov.in/

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
जबलपुर पुलिस ने 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये कीमत का 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर किया जब्त
विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन
देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर