मध्य प्रदेशराज्य

नर्मदा गंज में शुरू हुआ नाली निर्माण, जलभराव की समस्या होगी दूर

वार्ड नंबर 9 में जनसमस्या पर हुई पहल, नाली निर्माण कार्य शुरू

नर्मदा गंज में जलभराव और गंदे पानी की समस्या से मिलेगी राहत,

 वाड़ी मोहल्ले में भी शुरू हुआ नाली निर्माण

डिंडौरी
नगर के वार्ड नंबर 9 नर्मदा गंज में लंबे समय से बनी जलभराव और नाली के दूषित पानी की समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद स्मिता अजय बर्मन की पहल पर नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। वार्डवासियों की समस्या को लेकर पार्षद द्वारा नगर परिषद को पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया था, जिसके बाद नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया।
वार्ड में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश एवं अन्य समय में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही थी। वहीं नालियों का दूषित पानी नर्मदा नदी में समाहित होने की समस्या भी सामने आ रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए नाली निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
इसी तरह वार्ड के वाड़ी मोहल्ले में भी नाली के पानी के ओवरफ्लो होने की समस्या बनी हुई थी। यहां भी जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।

वार्ड पार्षद की पहल से लोगों को राहत की उम्मीद

नाली निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों को जलभराव और गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक और निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button