शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नशेड़ी रात के अंधेरे में दुकानों और लोगों के घरों में चोरी कर रहे हैं। जालंधर की बस्ती दानिशमंदा में भी चोरों ने रात को मोहल्ला क्लीनिक को निशाना बनाया है। चोर मोहल्ला क्लीनिक में घुसकर दवाइयां, सीरिंज और टूटियां ले गए। स्थल पर मिले अवशेषों से पता चलता है कि चोरों ने मौके पर सिगरेट भी पी है।
Medical Officer ने पुलिस को बताया कि चोर रात को अंधेरे में आए और सारी दवाइयां, सीरिंजें और यहां तक की बाथरूम में लगी टूटियां भी ले गए। ऑफिसर ने कहा कि देखने से ऐसा लगता है कि इस घटना को चोर ने किया है। उन्होंने स्थानीय पुलिस से चोरों को पकड़ने और चोरी की घटनाओं को कम करने की मांग की है।

ट्रैक ब्लास्ट के बाद सुरक्षा कड़ी, पंजाब में हाई अलर्ट; अमृतसर सहित प्रमुख स्टेशनों पर जांच तेज
रेल ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता, ISI लिंक मॉड्यूल का खुलासा, चार आरोपी पकड़े गए
बिल्डिंग नियमों पर बड़ा फैसला: कोर्ट की रोक के बाद पंजाब सरकार ने बायलॉज लिए वापस
AAP को बड़ा झटका: 7 राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से बदला राजनीतिक समीकरण