नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में रविवार को सुबह सुबह लगभग 4 बजकर 14 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता और 8 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप आया था।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी जानकारी
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह दिल्ली के उत्तरी जिले में सुबह लगभग 4 बजकर 14 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 2.9 रही, वहीं भूकंप की गहराई 8 किलोमीटर मापी गई।
अरुणाचल प्रदेश और असम में भी आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ने अन्य पोस्ट में बताया कि दिल्ली के अलावा असम अरुणाटल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के अनुसार रविवार सुबह नीन राज्यों में आए भूकंप की तीव्रता कम रही।
कहां आता है भूकंप
आपको बता दें कि भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर सतह के नीचे लगभग 700 किलोमीटर तक कहीं भी आ सकते हैं। USGS द्वारा जारी डेटा के अनुसार, वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए भूकंप की इस 0-700 किलोमीटर की गहराई वाली रेंज को उथले, मध्यम और गहरे तीन जोन बांटा गया है।
उथले भूकंप होते हैं ज्यादा खतरनाक
डेटा के अनुसार उथले भूकंप आम तौर पर गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उथले भूकंपों से निकलने वाली भूकंपीय तरंगों को सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है, जिसके परिणामस्वरूप जमीन में तेज कंपन होता है और इससे ढांचों को अधिक नुकसान और जान-माल की अधिक हानि हो सकती है।

100 गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने दो दिनों में चार विकासखंडों के 29 गांवों तक पहुंचे अधिकारी
मादक पदार्थों के उत्पादन से लेकर सप्लाई और विक्रय तक पूरे नेटवर्क की होगी जांच, अवैध कारोबारियों की संपत्ति होगी कुर्क
हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव, 279 राजकीय प्राइमरी स्कूलों में शुरू होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई
‘जातिवाद से ऊपर उठो’, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान से मची चर्चा, मोदी-योगी का भी किया जिक्र