बिना बेकिंग की आसान रेसिपी: घर पर बनाएं क्रीमी और फ्लफी मैंगो मूस

 गर्मियों का मौसम हो और उसमें आम की बात न हो, ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता. वैसे तो आम को कई तरीकों से खाया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा मजा तब आता है जब इससे ऐसी मिठाई तैयार की जाए, जो हर किसी को अपना फैन बना दे. अगर आप भी इस समर सीजन आम से एक ऐसी ही डिश बनाना चाहते हैं, जो बेहद आसान होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब हो, तो मैंगो मूस आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस है. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए न तो आपको ओवन की जरूरत पड़ती है और न ही गैस के सामने घंटों खड़े रहने की. यह बिना बेकिंग के तैयार होने वाली एक बेहद हल्की, फ्लफी और क्रीमी मिठाई है, जिसे चखने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं मैंगो मूस बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मैंगो मूस बनाने के लिए जरूरी सामग्री
    पके हुए आम का गूदा – 2 कप, इसके लिए बिना रेशे वाले मीठे आम जैसे अल्फोंसो या दशहरी का इस्तेमाल करें.
    हैवी व्हिपिंग क्रीम – 1 कप, एकदम ठंडी होनी चाहिए.
    पिसी हुई चीनी – 3 से 4 चम्मच, आम के मीठेपन के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं.
    डेकोरेशन के लिए – बारीक कटे हुए आम के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और थोड़े से नट्स जैसे कि काजू या पिस्ता.

मैंगो मूस बनाने का सबसे आसान तरीका

↑
Exit mobile version