कोलकाता
नगरपालिका नियुक्ति घोटाले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा की पत्नी और उनके दो पुत्रों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए तलब किया है।जांच के दौरान कुछ वित्तीय लेनदेन में उनके नाम सामने आने के बाद उन्हें बुलाया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, नगरपालिका नियुक्ति घोटाले में अब तक लगभग 250 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।
इससे पहले गत जून में ईडी ने मित्रा के आवास सहित कोलकाता व आसपास के कुल सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच दल ने भवानीपुर और कालीघाट स्थित मित्रा के आवासों के अलावा दक्षिणेश्वर, संतोषपुर, जोका और बेलियाघाटा में भी छापेमारी की थी। इससे पहले पिछले वर्ष अक्टूबर में इसी मामले में सीबीआइ ने भी मित्रा के घर करीब पांच घंटे तक तलाशी ली थी।
नगरपालिका नियुक्ति घोटाले में ईडी पूर्व अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी सुजीत और उनके पुत्र समुद्र बोस के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र भी दाखिल कर चुकी है। उन पर दक्षिण दमदम नगरपालिका में नौकरी के लिए करीब 150 अभ्यर्थियों के नामों की अवैध तरीके से सिफारिश करने का आरोप है। ईडी का दावा है कि भ्रष्टाचार से अर्जित धन गिरफ्तार आरोपितों के बैंक खातों में पहुंचा।

डेमोक्रेट्स की जीत से गदगद ओबामा, ट्रंप पर निशाना साधते हुए दिया बड़ा संदेश
अग्निवीरों की सेवा अब 6 साल की होगी, 25% को मिलेगी नियमित नियुक्ति
CERT-In की टाटा कारों को लेकर बड़ी चेतावनी, हैकर्स बना सकते हैं निशाना
नेपाल और भूटान की यात्रा पर सरकार का नया नियम, भारतीय यात्रियों को पासपोर्ट के बजाय दिखाना होगा मान्य पहचान पत्र