उद्यानिकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें : कलेक्टर
कलेक्टर ने ग्राम खरला का निरीक्षण कर किसान प्रदीप सिंह से की चर्चा
शहडोल
जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम खरला के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने उद्यानिकी खेती कर रहे किसान प्रदीप सिंह से चर्चा की।
किसान प्रदीप सिंह ने बताया कि वे 4 से 5 एकड़ में जैविक खाद का उपयोग कर खेती करते हैं। वर्तमान में खीरा, टमाटर एवं बैंगन की खेती कर रहे हैं तथा शहडोल और बुढार में इनकी मार्केटिंग कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।
कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करते हुए उन्हें उद्यानिकी खेती के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने किसान प्रदीप सिंह द्वारा की जा रही जैविक खेती का सर्टिफिकेशन कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मांडवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रायपुर में ICAI के कार्यक्रम का समापन, IPS दीपमाला कश्यप ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
दीपावली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 30 दिन का बोनस मंजूर
प्रियंका गांधी ने संभाली यूपी चुनाव की कमान, कांग्रेस का दबदबा बढ़ाने का प्लान तैयार
पंचायत चुनाव में अनोखा फैसला, पर्ची ने पलटी बाजी और पूनम के सिर सजा सरपंच का ताज