ट्रेंडिंगपंजाबराज्य
Trending

तरनतारन में खूनी इश्क का अंत: क्लास में छात्रा को गोली मारकर छात्र ने किया सुसाइड; सगाई बनी हत्या की वजह

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमा स्थित 'माई भागो लॉ कॉलेज' सोमवार को गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र प्रिंस राज ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर की सगाई से नाराज होकर पहले उसे गोली मारी और फिर खुद को भी खत्म कर लिया। महज दो सेकंड के भीतर दो जिंदगियां खत्म हो गईं।

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमा स्थित ‘माई भागो लॉ कॉलेज’ सोमवार को गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र प्रिंस राज ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर की सगाई से नाराज होकर पहले उसे गोली मारी और फिर खुद को भी खत्म कर लिया। महज दो सेकंड के भीतर दो जिंदगियां खत्म हो गईं।

सगाई से उपजा एक तरफा जुनून जांच में सामने आया है कि प्रिंस, संदीप से एक तरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। संदीप की हाल ही में कहीं और सगाई हुई थी, जिससे प्रिंस बौखला गया था। मृतका के परिवार का आरोप है कि प्रिंस पहले भी उनके घर आकर धमकी दे चुका था। संदीप ने स्पष्ट कर दिया था कि पिता के निधन के बाद वह सात बहनों और एक भाई के परिवार का सहारा बनने के लिए सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती है।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल इस वारदात ने कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक छात्र बैग में हथियार लेकर क्लास तक कैसे पहुंच गया? बताया जा रहा है कि प्रिंस के पिता सेना में तैनात हैं, और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल उसके पिता की सर्विस गन थी।

Related Articles

Back to top button