CM Bhagwant Mann:- कहा, राज्य के सरकारी अस्पतालों में डेंगू की नि:शुल्क जांच की जाएगी, लोगों से आवश्यक सावधानियां अपनाते हुए डेंगू के खिलाफ इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान
CM Bhagwant Mann: राज्य में में डेंगू के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डेंगू और जलजनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मई महीने से ब्रीडिंग चेकिंग के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया था, जिसमें मई और जून के महीनों में 300 ब्रीडिंग चेकर्स की भर्ती की गई थी, जिसे जुलाई महीने में बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए यह जन जागरूकता अभियान चलाया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी जिलों में 47 सेंटीनेल सर्विलांस अस्पतालों की पहचान की गई है और राज्य में डेंगू की जांच के लिए एनएस-1 किट्स और आईजीएम किट्स उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया के टेस्ट नि:शुल्क किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि डेंगू के पूर्ण उन्मूलन के लिए राज्य के प्रमुख विभागों जैसे स्थानीय सरकार, ग्रामीण विभाग, शिक्षा और अन्य विभागों की सेवाएं ली जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए यह अभियान मच्छरों के पूर्ण उन्मूलन पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए इस अभियान की सफलता के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियों को तेज करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के साथ-साथ मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को काम में लगाने के लिए कहा।
भगवंत सिंह मान ने डेंगू के प्रसार से बचने के लिए लोगों से अपने घरों और आसपास की सफाई बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है और डेंगू के उन्मूलन के लिए सभी साझेदारों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत