राज्यउत्तर प्रदेश
Trending

22वीं किस्त के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों में 2000-2000 रुपये के रूप में सीधे बैंक खाते में आते हैं लेकिन अब फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो गई है.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से किसानों के लिए अहम चेतावनी सामने आई है। अगर आपने अभी तक Farmer Registry नहीं कराई है, तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 22वीं किस्त से आप वंचित रह सकते हैं। इस बात को लेकर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने साफ शब्दों में स्थिति स्पष्ट कर दी है।

शनिवार को सदर तहसील परिसर से एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। जिन किसानों ने रजिस्ट्री नहीं कराई, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है।

फार्मर रजिस्ट्री क्यों जरूरी

जिलाधिकारी के अनुसार, आने वाले समय में केवल वही किसान सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे जिनकी फार्मर रजिस्ट्री होगी।

  • MSP पर फसल बिक्री

  • फसल नुकसान का मुआवजा

  • बीज, खाद और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

  • अन्य कृषि कल्याण योजनाएं

ये सभी सुविधाएं अब फार्मर रजिस्ट्री से ही जुड़ी होंगी।

अधिकारियों की अपील

उप कृषि निदेशक डॉ. एस.के. सिंह ने भी किसानों से जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री न कराने पर किसान कई सरकारी लाभों से बाहर हो सकते हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी धामिनी एम. दास और सीओ विनायक गोपाल भोसले सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

तुरंत कराएं रजिस्ट्री

जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि वे नजदीकी तहसील या ब्लॉक कार्यालय जाकर तुरंत फार्मर रजिस्ट्री करवा लें। पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रहे।

क्या है PM Kisan योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6000 की सहायता दी जाती है, जो ₹2000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन अब फार्मर रजिस्ट्री के बिना यह राशि मिलना मुश्किल हो सकता है।

किसानों को सलाह है कि देरी न करें, वरना 22वीं किस्त का इंतजार अधूरा रह सकता है।

Related Articles

Back to top button