जालंधर: बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के आदर्शों को समर्पित एक शानदार फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गांव चोहक कलां में किया गया। इस खेल उत्सव का उद्घाटन आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली ने किया। टूर्नामेंट के दौरान न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन हुआ, बल्कि डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को भी याद किया गया।
मांग पर तुरंत एक्शन: जगमगा उठा मैदान खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए फुटबॉल क्लब ने मैदान में नई लाइट्स लगवाने की मांग रखी थी। नितिन कोहली ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत लाइट्स की व्यवस्था करवा दी, जिससे अब खिलाड़ी रात के समय भी अभ्यास कर सकेंगे। स्थानीय निवासियों और क्लब के सदस्यों ने इस सकारात्मक पहल के लिए सरकार और कोहली का आभार जताया।
नशे के खिलाफ ‘किक’ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नितिन कोहली ने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विजेताओं को इनाम बांटे और युवाओं से अनुशासन व टीम भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उद्घाटन समारोह में पार्षद नवदीप कौर सहित क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!
SC आयोग का बाजवा को समन: 16 फरवरी को होना होगा पेश, चेयरमैन गढ़ी बोले”दबंगई नहीं चलेगी”