बठिंडा में पूर्व एमएलए के बेटे के साथ एक भयानक दुर्घटना हुई है। ITI ओवरब्रिज पर इनोवा गाड़ी ट्रक से टकरा गई। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और अबोहर से पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी का बेटा हरपिंदर सिंह हनी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देर रात सवा एक बजे हुआ है।
हादसे के दौरान गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए। इनोवा चालक को गाड़ी से बाहर निकालना बहुत मुश्किल था। मदद करने के लिए नौजवान वेल्फेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर वहां से गुजर रहे थे, और बड़ी मशक्कत के बाद इनोवा चालक को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेने लगी।

गुरदासपुर में अमित शाह का दौरा, परविंदर झोटा के परिजनों से करेंगे भेंट
अपहरण मामले में ‘सीक्रेट’ लीक होने का मामला, CBI कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला
अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून पर प्रतिबंध
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बढ़ेंगी हवाई सेवाएं, विंटर शेड्यूल में मिलेगी देर रात की फ्लाइट