मंदसौर
मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित मंदसौर जिले में अब सिंथेटिक दूध बनाने का मामला सामने आया है। बुधवार को शामगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम डूंगरखेड़ी में एक बाड़े पर छापा मारकर नकली दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की। पुलिस के अनुसार, यहां से करीब 500 लीटर दूध तैयार करने भर की सामग्री मिली है।
मामले में दो भाइयों को आरोपित बनाया गया है।थाना प्रभारी कपिल सोराष्ट्रीय ने बताया कि मौके से मिल्क पाउडर के छह कट्टे, 40 लीटर की कैन में राइस आयल, वनस्पति के पांच डिब्बे, यूरिया के चार कट्टे, डिटर्जेंट, हानिकारक रसायन, मिक्सर और अन्य उपकरण मिले।

संत तुलसीदास घाट पर रहकर 60 वर्षीय रामभक्त विनोद मिश्रा अनवरत लिख रहे राम नाम
धार पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा खेती पर दो बड़ी कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण
पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रहा रैपिडो ड्राइवर, थाने में जहर खाकर दी जान; वीडियो में खोली आपबीती