भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ अंतरित करेंगे। इसी दिन जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक भी होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आरंभ वर्ष से वर्ष 2024-25 तक 30,942.34 करोड़ रूपये का भुगतान प्रभावित कृषकों को किया गया है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके। मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।

‘मैं अयोध्या हूं’ के नाट्य मंचन में दिखी भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरवशाली इतिहास की झलक
छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा और निवेश संभावनाओं को दर्शाती पुस्तक लॉन्च
बस्तर के प्राकृतिक और पौष्टिक खाद्य पदार्थों की बढ़ी मांग
राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण