ट्रेंडिंगपंजाबभारतराज्य
Trending

पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनी ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम; 34 दिनों में 11 हजार से ज्यादा गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के 487 ठिकानों पर छापा मारा। 11,000 से ज्यादा गैंगस्टर सहयोगी और 50,000 नशा तस्कर अब तक गिरफ्तार।

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 34वें दिन पंजाब पुलिस ने सोमवार को राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मेप किए 487 टिकानों पर छापेमारी की।

ज़िक्रयोग्य है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त सूबा बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। इस अभियान के अंतर्गत एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) पंजाब के पूरे तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्यवाहियां कर रही है।

कब्जे से हथियार भी बरामद

मुहिम के 34वें दिन, पुलिस टीमों ने 208 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया और आरोपियों के कब्ज़े में से एक हथियार बरामद किया है, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 11,082 हो गई है।

इसके इलावा 86 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्यवाही की गई है, जबकि 151 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्यवाही दौरान 9 भगौड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है।

एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने कहा कि लोग ज़रुरी अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946- 93946 के द्वारा गुप्त तौर पर जानकारी दे सकते हैं, और इस पर अपराध और अपराधिक गतिविधियों के बारे सूह/ जानकारी भी सांझी की जा सकती है।

 युद्ध नशों विरूध के 359वें दिन बड़ी कार्रवाई

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशे विरुद्ध अपनी मुहिम ‘ युद्ध नशियां विरुद्ध’ को 359वें दिन भी जारी रखते सोमवार को 99 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 6.9 किलो हेरोइन, 6 किलो आईस, 1 किलो अफ़ीम, 210 किलो भुक्की, 577 नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 7870 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इसस केवल 359 दिनों में गिरफ़्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50, 964 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने सोमवार को 30 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुर्नवास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया।

Related Articles

Back to top button