पंजाब सरकार की सौगात, अब राशन घर बैठे मिलेगा; केजरीवाल और मान करेंगे Doorstep Delivery योजना का शुरुआत

मान सरकार नागरिकों को सार्वजनिक सेवाओं की डोरस् टेप सेवा देने लगेगी। पंजाब के मुख् यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मान सरकार आपके द्वार योजना के तहत पंजाबवासियों को 43 सरकारी सेवाएं घर पर मिलेंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने डोरस्टेप प्रदान करने का ऐलान किया है।

रविवार को लुधियाना में भगवंत मान सरकार की ‘तुहाड़े द्वार योजना’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे। साथ ही मान सरकार नागरिकों को सार्वजनिक सेवाओं की डोरस् टेप सेवा देने लगेगी।

जाबवासियों को 43 सरकारी सेवाएं घर पर मिल जाएंगी

पार्टी पंजाब के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह स्कीम लागू होने के बाद आम लोगों को लगभग सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया घर बैठे पूरी हो जाएगी। इसके परिणामस्वरूप लोगों को घर पर 43 नागरिक सेवाएं मिलेंगी। कंग ने कहा कि आर्म्स लाइसेंस, आधार कार्ड और स्टांप पेपर को छोड़कर लगभग सभी सरकारी सेवाएं इस योजना का हिस्सा होंगे।

नागरिक सुविधाएं घर पर उपलब्ध होंगी

इसमें जन्म, विवाह, मृत्यु, आय, निवास, जाति, ग्रामीण, सीमा, पिछड़ा, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, भूमि का सीमांकन प्रमाण पत्र और अन्य नागरिक सुविधाएं शामिल हैं। सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी किया है, जिसे कॉल करके लोग अपनी सुविधा के अनुसार अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। तारीख और समय निर्धारित होने पर लोगों को आवश्यक दस्तावेजों, शुल्कों और अन्य विवरणों के बारे में बताया जाएगा।

दस्तावेजों की हार्ड कॉपी घर में उपलब्ध होगी

इसके लिए लोगों को एसएमएस में आवश्यक दस्तावेजों की सूची और नियुक्ति की तिथि और समय भी मिलेगा। विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी टैबलेट लेकर अपने घरों या कार्यालयों में जाएंगे और आवश्यक कागजी काम करेंगे। जमा करेंगे और रसीद देंगे, जिससे लोग अपने आवेदनों को देख सकेंगे। दस्तावेजों की हार्ड कॉपी घर पर भेजी जाएगी और उनके प्रमाणपत्रों की साफ्ट कापी मोबाइल फोन पर भेजी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024