जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में गुरुवार को बूंदी जिला चिकित्सालय के संशोधित मास्टर प्लान स्वीकृति को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संशोधित मास्टर प्लान तैयार करें, ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा सके।
बैठक में जिला कलक्टर ने संशोधित मास्टर प्लान में अस्पताल परिसर के लिए पार्किंग व्यवस्था, जलापूर्ति और बिजली के लिए जीएसएस भूमि आवंटन मामले को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नाकारा वस्तुओं समय पर निस्तारण किया जावें। साथ ही भण्डार कक्ष की मरम्मत करवाना सुनिश्चित किया जावे। परिसर में द्वितीय भवन पर पहुंचने के लिए सीढ़ी निर्माण प्रस्ताव भी बनाया जावे।
उन्होंने प्रमुख चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में कार्य निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए तीन सदस्यों कमेटी का गठन किया जावे। बैठक में क्रिटिकल केयर ब्लॉक, आईपीएचएल लेब, एसटीपी ऑटो ब्लॉक, बायोमेडिकल वेस्ट बिल्डिंग के लिए स्थान निर्धारण के लिए सहमति बनी।
उन्होंने निर्देश दिए कि 8 करोड़ रूपये लागत से करवाए जाने वाले पुराने जिला चिकित्सालय के रिनोवेशन का कार्य जल्द शुरू करवाए जाएं। इस संबंध में प्रमुख चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य को गति प्रदान की जावे। उन्होंने आरएसआरडीसी के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी कार्य समय पर पूरे हों।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ.प्रभाकर विजय, आरएसआरडीसी के अधिशासी अभियंता खेमचंद मीना, मेडिकल कॉलेज के डॉ. एसआर मीणा, एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.एन.व्यास आदि मौजूद रहे।
SOURCE: https://dipr.rajasthan.gov.in

राजस्थान में कॉलेजों की गुणवत्ता सुधारने की तैयारी, प्राचार्यों से हर महीने संवाद और रोजगार मेलों पर जोर
हरियाणा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 99.2% फॉरेंसिक जांच की रिकॉर्डिंग; नए कानूनों के क्रियान्वयन में देश में अव्वल
गांवों की समस्याओं और विकास की कहानियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, ग्रामीण युवाओं के लिए खुलेंगे मीडिया में करियर के नए अवसर
मेले में चाट बनी बच्चों की बीमारी की वजह! अमेठी में 102 की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप