प्रेट्र, ग्रेनाडा
भारतीय निशानेबाज पलक और मुकेश नेलावल्ली ने मंगलवार को राइफल और पिस्टल के आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम वर्ग में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पलक और मुकेश की भारतीय जोड़ी ने कुल 487.7 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया जो कि जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी है। इस जोड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 581 अंक के साथ पदक दौर में जगह बनाई थी।
चीनी-हंगरी ने भी जीते मेडल
कियानसुन याओ और काई हू की चीन की जोड़ी ने 484.8 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि वेरोनिका मेजर और अकोस कैरोली नागी की हंगरी की जोड़ी ने फाइनल में कुल 414.9 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
पलक-मुकेश का धांसू प्रदर्शन
पलक ने फाइनल में 243.0 जबकि मुकेश ने 244.7 अंक बनाए। क्वालीफिकेशन दौर में पलक और मुकेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। उनसे आगे चीन की जोड़ी थी जिसने 586 अंक जुटाए।
पलक (18 साल) पहली बार 2023 एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत मुकाबले में स्वर्ण और टीम वर्ग में रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आईं थी।
उन्होंने 242.1 अंक का एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाकर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भी कोटा पक्का कर लिया था। मुकेश भी भारतीय पिस्टल निशानेबाजी के एक उभरते हुए सितारे हैं और जूनियर विश्व चैंपियन हैं।

12 ओवर में 139 रन लुटाकर मुश्किल में भुवी, क्या न्यूजीलैंड सीरीज होगी उनके करियर की आखिरी सीरीज?
WPL 2027: हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस को विकेटकीपर और भारतीय ओपनर की तलाश, इन खिलाड़ियों पर नजर
टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, पावरप्ले में ठोके 118 रन; न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर किया कब्जा
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में जड़ा शतक, भारत ने 13.2 ओवर में हासिल किया 199 रन का लक्ष्य