Google ने अपने Gemini AI को इस साल होने वाले चुनावों में झूठ बोलने से बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। गूगल ने कहा कि वह अपने चैटबॉट को चुनाव से संबंधित कुछ सवालों का उत्तर देने से रोक रहा है। इस कार्रवाई से कंपनी चुनावों में टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करने से बच रही है।
भारत सहित अमेरिका में इस साल चुनाव होने हैं। गूगल ने इन चुनावों में Gemini AI टूल्स का दुरुपयोग होने की आशंका से सतर्क हो गया है। गूगल ने कहा कि वह इस साल होने वाले चुनावों के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने से अपने AI चैटबॉट गेमिन को रोक रहा है। यह कदम गूगल चुनावों में टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करने से बचने के लिए कर रहा है।
Gemini AI पर लगाए गए प्रतिबंध
Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि चुनाव के दौरान गलत जानकारी से यूजर्स को बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गूगल ने कहा कि आने वाले दिनों में भारतवासी आम चुनाव में वोटिंग करेंगे।
इसलिए हमें इस तरह की महत्वपूर्ण बात पर बहुत सावधान रहना चाहिए। यही कारण है कि हम Gemini को चुनाव से जुड़े कुछ सवालों का उत्तर देने से मना कर रहे हैं।

AI समिट में ‘चीनी रोबोट’ को अपना बताने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल फजीहत; प्रोफेसर पर फोड़ा ठीकरा, बिना शर्त मांगी माफी
YouTube का सीक्रेट फीचर! बिना ऐड वाले वीडियो को अपने दोस्तों को फ्री में भेजें ये है आसान तरीका
WhatsApp Status With Music: अब आपका पसंदीदा गाना WhatsApp पर भी बजेगा, जानें कैसे करें अपलोड?
5-Seater Car: 10 लाख रुपये की रेंज में 5-सीटर कार, बेस्ट सेफ्टी फीचर्स के साथ सनरूफ