रायपुर
रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी मती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा।
राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आंगनवाड़ी केंद्रों से संवरेंगे बचपन के शुरुआती छह साल, माताओं और बच्चों को मिलेगा बेहतर सहारा
ढाई महीने बाद घर लौटीं अग्निवीर समुद्र गुर्जर की अस्थियां, बहनों की आंखों से छलके आंसू
छोटी दिवाली पर स्कूलों में दीप जलाएंगे बच्चे, अभिभावकों के साथ शाम 5 बजे पहुंचेंगे विद्यालय
IPS अनुराग सुजानिया ने क्यों दिया इस्तीफा? परिवार के साथ दिल्ली जाने की भी अटकलें