अनूपपुर
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगरपालिका परिषद बिजुरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल की सहभागिता में आयोजित लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में 5 हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना का संदेश दिया गया।
राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर नागरिकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य के अनुरूप नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष मती सहबिन पनिका, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा टी.आर. नाग, नायब तहसीलदार लतेंद्र कुमार, नगर निरीक्षक बिजुरी विकास सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार साहू सहित नगरपालिका परिषद बिजुरी का अमला भी आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहा।

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह
बिलासपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 10 लोग पकड़े गए
यूपी में बिजली गिरने से पहले मिलेगा अलर्ट, पांच जिलों में सेंसर लगाने की तैयारी
Haryana Police Transfer: जींद के SP बदले, CID और ATS समेत कई विभागों में नई तैनाती