पंजाबराज्य

नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए CM मान का बड़ा संदेश, ‘योग्यता ही नौकरी की असली पहचान’

मोहाली.

पंजाब में सिफारिश नहीं, मेरिट के आधार पर नौकरियां दे रही हैं। यह दावा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में सेक्टर-62 स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया। सीएम ने फॉरेस्ट एंड वाइल्डलाइफ प्रिजर्वेशन डिपार्टमेंट (वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग) के नियमित हुए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

उन्होंने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता की बात दोहराई और विभाग को मजबूत करने का संदेश दिया। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में सभी सरकारी नौकरियां पूरी तरह से मेरिट (योग्यता) के आधार पर दी जा रही हैं। इसमें किसी भी तरह की सिफारिश या राजनीतिक दबाव का इस्तेमाल नहीं हुआ है। सरकार का लक्ष्य पंजाब में रोजगार उपलब्ध कराना और सरकारी सेवाओं में विश्वास बढ़ाना है।

उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके अधिकारों की रक्षा करेगी और काम के बेहतर अवसर प्रदान करेगी। इस मौके पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और विभाग के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button