Gurmeet Ram Rahim In Jail: गुरमीत राम रहीम, जो रेप समेत तीन मामलों में दोषी है, ने 21 दिनों की रिहाई की मांग की है। गुरमीत राम रहीम रोहतक सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे हैं।
Gurmeet Ram Rahim Furlough: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर फरलो जेल से 21 दिनों की रिहाई की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
कोर्ट ने राम रहीम की याचिका पर हरियाणा सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से प्रतिक्रिया मांगी है। 2 जुलाई को अब इस मामले की सुनवाई होगी।
दलील क्या है?
हाई कोर्ट में राम रहीम ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पैरोल की आवश्यकता है.
जनवरी महीने में, हरियाणा सरकार को हाई कोर्ट ने डेरा प्रमुख को पैरोल और फरलो के खिलाफ SGPC की याचिका पर फटकार लगाई थी। हाई कोर्ट ने आदेश दिया था की डेरा प्रमुख को अब आगे से कोई भी पैरोल या फरलो उसकी इजाजत के बाद ही दी जाए
पैरोल पर उठने वाले प्रश्न
2022 और 2023 में राम रहीम को 91 के लिए रिहा किया गया था. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को जनवरी में 50 दिन की पैरोल दी गई थी, जो मात्र 10 महीनों में सातवीं बार थी.
हाल ही में हाई कोर्ट ने राम रहीम को डेरा मैनेजर रंजीत सिंह हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बरी कर दिया। 2021 में स्पेशल सीबीआई अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। 10 जुलाई 2002 को कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलियां में रांजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पंजाब के मालवा क्षेत्र में राम रहीम के अधिक अनुयायी हैं। उसका राजनीतिक प्रभाव भी माना जाता है। विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती रही है कि चुनाव के समय में अपनी मदद के लिए बीजेपी की सरकार राम रहीम को राहत देती है.

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत