Gurugram news: गुरुग्राम में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार, योग-स्वयं और समाज के लिए थीम के साथ गरिमामयी ढंग से मनाया गया।
हरियाणा सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव व खेल मंत्री संजय सिंह ने जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की मुख्यातिथि की भूमिका निभाई।
योग दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीपक जलाकर हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, डीसीपी दीपक गहलावत, एडीसी हितेष कुमार मीणा, हरेरा सचिव अनु और एसडीएम गुरुग्राम रविंद्र कुमार के साथ योगासन किए।
पर्यावरण मंत्री संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा योग आयोग बनाया गया है, और राज्य सरकार ने गांवों में व्यायामशालाएं बनाने का वादा किया है। साथ ही आज गुरुग्राम जिले में नवीं व्यायामशाला का उद्घाटन किया गया है।

बिहार में राशन कार्ड पर बड़ा एक्शन! 35 लाख फर्जी कार्ड निरस्त, 7.40 लाख परिवारों को मिली खुशखबरी
सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
जबर्रा के जंगलों में नाइट ट्रेकिंग और कैंपिंग से वनांचल पर्यटन को मिली नई उड़ान