बालोद.
रॉन्ग नंबर के जरिए एक नाबालिग युवती से पहचान होने के बाद उसे अपने शहर ग्वालियर बुलाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में डौंडी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर ग्वालियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान नाबालिग युवती से रॉन्ग नंबर के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग युवती को अपने शहर ग्वालियर बुलाया और वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
घटना के बाद नाबालिग के परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट डौंडी थाने में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग से संबंधित जानकारी जुटाते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ग्वालियर स्थित घर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद डौंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय प्रजापति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

चंडीगढ़ से अमित शाह का पंजाब को संदेश, 1984 के सिख नरसंहार को लेकर कांग्रेस पर निशाना
पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मिलेगी नई पहचान, दिसंबर 2026 तक तैयार होगा आधुनिक ट्रैक
अयोध्या की बदली तस्वीर पर CM योगी का पोस्ट, रामपथ से एयरपोर्ट तक गिनाईं विकास की उपलब्धियां
BJP में जिला कार्यकर्ताओं को मिलेगा 40% पद, नई पीढ़ी तैयार करने पर नितिन नवीन का जोर