हरदीप सिंह मुंडियां ने अचानक बठिंडा तहसील दफ्तर का निरीक्षण किया

हरदीप सिंह मुंडियां: राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता आम लोगों को पारदर्शी, समयबद्ध और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना है

प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बठिंडा में तहसील दफ्तर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने फर्द केंद्र, सब-रजिस्ट्रार दफ्तर और कई शाखाओं का दौरा कर कार्य प्रणाली को देखा।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की जांच के दौरान कहा कि विक्रेता और खरीददार दोनों रजिस्ट्री के समय उपस्थित होने चाहिए और सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रहने चाहिए। फर्द केंद्र की निगरानी करते हुए, उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को टोकन दिया जाए और काम समय पर पूरा हो जाए और कोई भी लंबी देरी न हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि दफ्तर आने वालों के साथ अच्छी तरह व्यवहार किया जाए और उनके लिए पीने का पानी और बैठने की जगह दी जाए। इस दौरान उन्होंने भी रजिस्ट्री शाखा का भी निरीक्षण किया।

राजस्व, पुनर्वास और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की पहली प्राथमिकता आम लोगों को पारदर्शी, समयबद्ध और बिना परेशानी के सेवाएं प्रदान करना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को सबसे अच्छी और समय पर सेवाएं दी जा रही हैं।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आईं, उनके सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान उन्होंने वहां मौजूद आम लोगों से भी बातचीत की और उनसे आश्वासन दिया कि सरकारी कामकाज में कोई परेशानी नहीं होगी और सरकार समय पर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पंजाब लघु उद्योग विकास बोर्ड के चेयरमैन नील गर्ग, शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप जीदा, एसडीएम बलकरन सिंह माहल और तहसीलदार मैडम दिव्या सिंगला भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

For more news: Punjab

Exit mobile version