अमृतसर: अंडरवर्ल्ड और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों के बीच वर्चस्व की जंग अब सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश तक पहुँच गई है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गुर्गे हरि बॉक्सर ने 4 मिनट का एक सनसनीखेज वीडियो जारी कर पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्टी को सीधी चुनौती दी है। अत्याधुनिक हथियारों के साथ नज़र आ रहे हरि बॉक्सर ने भट्टी को चेतावनी देते हुए कहा, “भौंक मत, जिस दिन मन किया सिर धड़ से जुदा कर देंगे।”
लॉरेंस को बताया ‘बाप’, पुरानी दुश्मनी आई सामने
वीडियो में हरि बॉक्सर ने लॉरेंस बिश्नोई के प्रति अपनी वफादारी जाहिर करते हुए उसे अपना ‘बाप’ बताया। यह वीडियो दरअसल शहजाद भट्टी द्वारा लॉरेंस गैंग को दी गई चुनौती का जवाब माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, भट्टी पहले लॉरेंस गैंग का हिस्सा था, लेकिन अब दोनों के बीच कट्टर दुश्मनी है। हाल ही में पुर्तगाल में भट्टी पर हुए जानलेवा हमले की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली थी, जिसके बाद यह विवाद और भड़क गया है।
पाक खुफिया एजेंसी और आतंकी कनेक्शन
सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर रहे शहजाद भट्टी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का संरक्षण प्राप्त होने की आशंका जताई जाती रही है। उस पर पंजाब में ड्रोन के जरिए ड्रग्स और आतंकी मॉड्यूल ऑपरेट करने के गंभीर आरोप हैं। हरि बॉक्सर के इस नए वीडियो के बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, क्योंकि इस जुबानी जंग के जमीन पर खूनी संघर्ष में बदलने का खतरा मंडरा रहा है।

दिन-दिहाड़े वारदात, शाम तक गिरफ्तारी! लुधियाना पुलिस की घेराबंदी में फंसे काकोवाल रोड के लुटेरे
सोनीपत में खौफनाक सड़क हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो सवार 4 युवकों की मौत
तीन दिन से लापता भाजपा नेता अनिल मंगला का शव भाखड़ा नहर से बरामद, सुराग तलाश रही पुलिस
“दलितों का अपमान नहीं सहेगा पंजाब”- मंत्री हरभजन सिंह के पक्ष में उतरी पूरी ‘आप’, कांग्रेस को घेरा