Haryana assembly elections: हरियाणा सहित चार राज्यों में चुनाव नजदीक हैं। चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां लगी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी भी उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने लगी है।
Haryana assembly elections: हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी भी इसकी तैयारी कर रही है। पार्टी का प्रदर्शन हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उम्मीद से कम था। इइससे पार्टी की आगे की राह थोड़ी कठिन नजर आ रही है। अब भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अकेले पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेगी। इसीलिए पार्टी ने उम्मीदवारों के चेहरों पर मंथन शुरू कर दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, BJP अगले चुनाव में 25% नए लोगों को मौका देगी। इसके लिए पार्टी राज्य में सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची बनाने में व्यस्त है। वर्तमान विधायकों और मंत्रियों को भी उभी अपनी सीट गवांनी पड़ सकती है अगर पार्टी 25 प्रतिशत नए लोगों को चुनाव में शामिल करती है।
पार्टी ने विधनसभा चुनाव से पहले कस ली है कमर
भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा विधनसभा चुनाव में कोई कमी नहीं छोड़ना है। पार्टी ने चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की बैठकों की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भीरैली और सभाओं में चुनाव प्रचार करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव अभियान शुरू करेंगे। BJP प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में प्रचार करना चाहती है।
पार्टी की दृष्टि पिछले चुनाव में खोई गई सीटों पर है
हरियाणा विधनसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अकेले पूर्ण बहुमत हासिल करना चाहती है। पार्टी इसलिए उन सीटों पर अधिक ध्यान दे रही है जहां वह पिछले चुनाव में हार गई थी। इस बार पार्टी उन्हीं हारी हुई 46 सीटों पर ज्यादा जोर लगाने जा रही है। प्रदेश के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कैंप ऑफिस, दिल्ली में हाल ही में हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप की मैराथन बैठकें संपन्न हुईं।
भाजपा कोर ग्रुप ने इस बैठक में विधानसभा में पिछड़ने वाली 46 सीटों पर आगे बढ़ने की रणनीति बनाई। इसके अलावा, विजेता उम्मीदवारों के प्रदर्शन और प्रसिद्धि पर भी विचार किया।

महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना !
धूरी की जंग हुई दिलचस्प: कैप्टन के करीबी अरविंद खन्ना ने थामा अकाली दल का पल्ला
जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज