राज्यहरियाणा

बढ़ते प्रदूषण पर हरियाणा सरकार सख्त, हिसार की 7 फैक्ट्रियां बंद

हिसार.

हर वर्ष दीपावली के बाद वातारण में प्रदूषण और वातावरण के बदलाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निरंतर कार्रवाही करता रहता है। इस वर्ष पीसीबी की ओर से वायु प्रदूषण फैलाने वाली लगभग 7 फैक्ट्रियों खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के चलते उन फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया। हिसार जिले का एक्यूआई केवल शहर का मापा जाता है। जिसके कारण एक्यूआई के आकड़े अधिक दिखाई देती है। लगातार पराली जलने और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण प्रदूषक वातावरण में जमा होते जाते हैं।

क्यों है हिसार की हवा खराब?
प्रदूषण का एक मुख्य कारण यह भी है कि सर्दियों में जमीन के पास ठंडी हवा और ऊपर गर्म हवा की परत बन जाती है, जिससे प्रदूषक ऊपर नहीं उठ पाते और जमीन के पास ही जमा रहते हैं। साथ ही धीमी हवा के कारण प्रदूषकों का फैलाव नहीं हो पाता और वे कई दिनों तक वातावरण में जमा रहते हैं।

Related Articles

Back to top button